{"_id":"69b2523cdf27966a990265c6","slug":"varanasi-airport-khajuraho-flight-develops-wheel-problem-94-passengers-shifted-to-another-plane-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Airport: खजुराहो की फ्लाइट के पहिये में आई गड़बड़ी, दूसरे विमान से भेजे गए 94 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Airport: खजुराहो की फ्लाइट के पहिये में आई गड़बड़ी, दूसरे विमान से भेजे गए 94 यात्री
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: इंडिगो फ्लाइट को वाराणसी से खजुराहो के लिए उड़ान भरनी थी। इस दौरान टेक-ऑफ से पहले विमान के पहिये में तकनीकी समस्या पाई गई। जिसके बाद 94 यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने की व्यवस्था की गई।
इंडिगो की फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को वाराणसी से खजुराहो जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण उड़ान में बदलाव किया गया। विमान के पहिये में समस्या के सामने आने पर एयरलाइन ने सुरक्षा के मद्देनजर उड़ान तुरंत रोक दी और सभी 94 यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने की व्यवस्था की।
Trending Videos
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो फ्लाइट 6ई-2083 को वाराणसी से खजुराहो के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन टेक-ऑफ से पहले विमान के पहिये में तकनीकी समस्या पाई गई। इसके बाद एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ान स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi Top News: छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी प्रधानाध्यापक को मिली जमानत, गंगा में मिला युवक का शव; खबरें
एयरलाइन अधिकारियों ने खजुराहो जाने वाले यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने का निर्णय लिया। इसके तहत, इंडिगो फ्लाइट 6ई-5040, जो सामान्यतः वाराणसी से दिल्ली के लिए संचालित होती है, को अस्थायी रूप से खजुराहो के लिए उड़ान भरने के लिए इस्तेमाल किया गया और इसे फ्लाइट 6ई-2083 के रूप में संचालित किया गया। वहीं, जिस विमान में तकनीकी खराबी पाई गई थी, उसे आवश्यक जांच के बाद दिल्ली के लिए फ्लाइट 6ई-5040 के रूप में भेजा गया।