सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Airport to be Connected by Rail Relief from Traffic Congestion

Good News: अब रेल मार्ग से जुड़ेगा वाराणसी एयरपोर्ट, जाम से मिलेगी निजात; यात्रियों को मिलेगी सुविधा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 06 Apr 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट अब रेल मार्ग से जुड़ेगा। कैंट स्टेशन से एयरपोर्ट तक लोकल ट्रेन चलाई जाएगी। जिससे यात्रियों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगी। 

Varanasi Airport to be Connected by Rail Relief from Traffic Congestion
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। आने वाले समय में कैंट स्टेशन से एयरपोर्ट तक लोकल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसके लिए एयरपोर्ट निदेशक ने रेलवे मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है।

Trending Videos


बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रतिदिन लगभग 90 विमानों का संचालन होता है। इससे प्रतिदिन करीब 12 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। विमानों की संख्या बढ़ने के कारण यहां यात्रियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। आने वाले समय में यह संख्या दो से तीन गुना बढ़ेगी, जिसे ध्यान में रखते हुए इसकी क्षमता बढ़ाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसके तहत मल्टी लेवल पार्किंग, आठ एयरोब्रिज के साथ पांच हजार यात्री क्षमता वाला नया टर्मिनल भवन, रनवे के नीचे अत्याधुनिक सुविधा और सुरक्षा युक्त टनल निर्माण शामिल है।

इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: अप्रैल में प्री मानसून सा नजारा, बेमौसम हो रही बारिश; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

इससे यहां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमानों की संख्या बढ़ जाएगी। अभी एयरपोर्ट पहुंचने के लिए सिर्फ सड़क मार्ग का प्रयोग होता है। ऑटो, ई-रिक्शा, बस आदि वाहनों से लोग आते-जाते हैं। 

सड़क पर जाम के कारण कई बार समय अधिक लगता है, जिससे विमान छूट जाते हैं। इसे देखते हुए एयरपोर्ट को रेल मार्ग से जोड़ने की योजना पर काम हो रहा है। उम्मीद है कि कुछ दिनों में यह परियोजना धरातल पर दिखाई देगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed