फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal corporation garbage truck Crushed Blinkit rider death and driver arrested

Varanasi: नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने ब्लिंकिट राइडर को रौंद डाला, 30 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा; चालक गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 12:36 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 22 Jul 2026 12:36 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने ब्लिंकिट राइडर को रौंद डाला। घटना के बाद 30 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने सूचना नहीं दी। ऐसे में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal corporation garbage truck Crushed Blinkit rider death and driver arrested
शाहिल की फाइल फोटो व जिस वाहन से घटना हुई वह वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में सिगरा थाना मौलवीबाग रोड पर एक होटल के सामने मंगलवार देर रात नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने ब्लिंकिट राइडर जैतपुरा निवासी शाहिल (21) को रौंद दिया। मौके पर युवक की मौत हो गई। वह 30 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी और वाहन चालक ने भी किसी को घटना के बारे में बताया। जानकारी होने पर कंपनी से जुड़े लोग उसके साथ पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सीसी कैमरों की मदद से आरोपी चालक मनीष चौहान निवासी माधोपुर सिगरा को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब एक बजे पीआरबी 4626 से मौलवीबाग रोड पर हादसे की सूचना मिली। रात्रि अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक युवक गंभीर हालत में सड़क के बीच पड़ा था। उसकी बाइक सड़क किनारे पड़ी थी। पुलिस युवक को मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंची, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर वाहन संख्या यूपी 65 डीटी 3329 की पहचान की। मनीष पिछले करीब आठ वर्षों से आउटसोर्सिंग के माध्यम से नगर निगम में वाहन चला रहा है। वहीं, नगर निगम में सभी गाड़ियों की संख्या 750 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: वाराणसी में जंतर-मंतर विवाद की गूंज, सड़कों पर युवा; बीएचयू और काशी विद्यापीठ में पुलिस का कड़ा पहरा

पांच साल में सात से ज्यादा मौत

  • छह महीने पहले रोहनिया बच्छाव बाजार में मिर्जापुर की सरला विश्वकर्मा (30) को नगर निगम की गाड़ी ने कुचला था। जबकि पति और छह साल की बेटी बाल-बाल बच गई थीं।
  • बच्छाव करसड़ा में साल 2021 में 12 साल की छात्रा प्रीति को नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने कुचल दिया था।
  • चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर पर साल 2021 में ही नगर निगम की गाड़ी ने डीसीएम में टक्कर मारी, जिसमें चालक की मौत हो गई।
  • साल 2022 में भिखारीपुर में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने सेल्समैन बिहान निवासी राकेश कुमार को कुचल दिया था।
  • साल 2023 में जैतपुरा आजाद पार्क के पास नगर निगम से अनुबंधित गाड़ी से दबकर मदनलाल (60) की मौत हो गई थी।
  • साल 2024 में नगर निगम की गाड़ी ने रोहनिया खनाव में शिक्षिका को रौंद दिया था, वह देवर के साथ मंदिर से लौट रही थीं।
  • साल 2024 में रोपवे निर्माण में लगे वाहन से महिला की मौत हो गई थी। यह हादसा भारत माता मंदिर के गेट पर हुआ था।
  • इसी महीने आदमपुर में निर्माण कार्य में लगे डंपर से दो घटनाएं हुईं, जिसमें एक की मौत दो लोग घायल हुए।

छह महीने में आठ गाड़ियों को पुलिस ने जब्त किया
छह महीने के अंदर नगर निगम की गाड़ियों से आठ हादसे हुए। जिसमें दो की मौत और छह गंभीर रूप से घायल हुए। ये घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुईं। निगम ने छह गाड़ियों को छुड़ा लिया है जबकि दो अभी भी जब्त हैं। लोगों का आरोप है कि सुबह तीन बजे से छह बजे के बीच नगर निगम की गाड़ियां तेज रफ्तार में चलती हैं। सिगरा स्टेडियम के पास या चौकाघाट राजघाट मार्ग पर लोग सावधानी न बरतें तो रोजाना हादसे हों।  

बिना फिटनेस दौड़ रहे हैं वाहन
युवक की मौत निगम की उस गाड़ी से हुई, जिसका फिटनेस 30 जनवरी 2017 से ही फेल है। परिवहन विभाग की जांच में ये सामने आया। सवाल ये है कि ऐसी कितनी गाड़ियां हैं जो बिना वैध फिटनेस प्रमाण पत्र के सड़कों पर दौड़ रही हैं। जिस वाहन से यह हादसा हुआ, उसका फिटनेस पिछले नौ साल से अधिक समय से फेल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed