सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News 135 Agniveers equipped with valour discipline drone technology oath to defend india

Varanasi News: शौर्य, अनुशासन, ड्रोन तकनीक से लैस 135 अग्निवीरों ने ली राष्ट्र रक्षा की शपथ; गूंजा भारत संदेश

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 21 Jun 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: 39 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित पासिंग आउट परेड में 135 अग्निवीरों ने देश सेवा की शपथ ली। 24 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद जवानों को आधुनिक सैन्य तकनीक और ड्रोन संचालन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन ए. मिनवाला मौजूद रहे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को सम्मानित किया गया।

Varanasi News 135 Agniveers equipped with valour discipline drone technology oath to defend india
पासिंग आउट परेड में शामिल जवान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: 39 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र भारतीय सेना के अदम्य साहस और गौरवमयी इतिहास का गवाह बना। शनिवार को भव्य और गरिमामयी ‘पासिंग आउट परेड’ में 135 अग्निवीरों ने देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने की शपथ ली। 



यह समारोह सिर्फ एक परेड नहीं, बल्कि 24 सप्ताह के बेहद कठिन बुनियादी और उन्नत युद्ध प्रशिक्षण का एक सफल समापन था। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन ए मिनवाला डिप्टी चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेन्स स्टाफ और कर्नल ऑफ द रेजिमेंट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बदलते और तकनीक-प्रधान युद्ध परिवेश को देखते हुए इन अग्निवीरों को पारंपरिक युद्ध कौशल के साथ-साथ अत्याधुनिक सैन्य तकनीक से भी लैस किया गया है। इस बैच की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि सभी अग्निवीरों को ड्रोन प्रशिक्षण का व्यापक अनुभव दिया गया।
विज्ञापन


जवानों को ड्रोन तकनीक को गहराई से समझने और इसका असरदार इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी गई। एक्सरसाइज में ड्रोन के इस्तेमाल को मुख्य रूप से शामिल किया गया।  इस दौरान जब जवानों ने सलामी मंच के सामने ‘आर्म्स प्रेजेंट’ किया तो पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जांबाज हुए सम्मानित
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निम्नलिखित अग्निवीरों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मेडल प्रदान किए गए। अग्निवीर स्वास्तिक छेत्री बेस्ट ऑल राउंडर, अग्निवीर एरिक लिम्बु द्वितीय सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण प्रदर्शन, अग्निवीर सुज्जल छेत्री फिजिकल में श्रेष्ठ, अग्निवीर रोनाल्ड राय ड्रिल में श्रेष्ठ, अग्निवीर कमल दुलाल फायरिंग में श्रेष्ठ, अग्निवीर परिवेश छेत्री रणनीति में श्रेष्ठ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed