सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Gyanvapi case court commissioner son stranded in Dubai ticket cancelled twice family upset

Varanasi News: दुबई में फंसे ज्ञानवापी प्रकरण के कोर्ट कमिश्नर के बेटे, दो बार रद्द हुआ टिकट; परिवार परेशान

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 04 Mar 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण अभिनव अपने वतन नहीं लाैट पा रहे हैं। फ्लाइट के टिकट भी कैंसिल हो जा रहे हैं। इस कारण उनका परिवार काफी परेशान हैं। कोर्ट कमिश्नर वीडियो काॅल से अपने का हाल पूछ रहे हैं।

Varanasi News Gyanvapi case court commissioner son stranded in Dubai ticket cancelled twice family upset
एयरपोर्ट पर खड़े यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच काशी का एक परिवार गहरी चिंता में है। विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी निवासी और 2022 में ज्ञानवापी प्रकरण के सर्वे के लिए नियुक्त कोर्ट कमिश्नर रहे अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह के बेटे अभिनव प्रताप सिंह इन दिनों दुबई में फंसे हैं। एक सप्ताह में ही दो बार वापसी का टिकट रद्द हो चुका है। पिछली बार वह दीपावली पर घर आए थे।

Trending Videos


अभिनव नोएडा के सॉफ्टवेयर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। लगभग सात दिन पूर्व आधिकारिक कार्य से दुबई गए थे। इसी दौरान पश्चिम एशिया में युद्ध होने लगा। इससे हवाई यातायात और आवागमन प्रभावित हो गया। अजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभ में अभिनव एक होटल में ठहरे थे, लेकिन बढ़ती असुरक्षा की आशंका के चलते उन्होंने होटल छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार परेशान

वर्तमान में एक परिचित के निवास पर शरण ली है। परिवार के अनुसार, अभिनव सुरक्षित हैं। निरंतर संपर्क में हैं, फिर भी अनिश्चित परिस्थितियों ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले सात दिनों में अभिनव का वापसी टिकट दो बार रद्द हो चुका है। उड़ानों के निरंतर निरस्तीकरण और क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण फिलहाल उनकी वापसी की तिथि निश्चित नहीं हो पा रही है। परिवार भारतीय दूतावास से संपर्क साधने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed