{"_id":"6a55233e492c3b82c70bdcab","slug":"varanasi-weather-impact-of-bay-of-bengal-pressure-system-humidity-rises-in-kashi-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: बंगाल की खाड़ी के दाब का असर, काशी में बढ़ी उमस, पूरे सप्ताह बारिश के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: बंगाल की खाड़ी के दाब का असर, काशी में बढ़ी उमस, पूरे सप्ताह बारिश के आसार नहीं
Tue, 14 Jul 2026 03:12 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 14 Jul 2026 03:12 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में उमस भरी गर्मी ने काशीविसियों का हाल बेहाल कर दिया है। यही वजह है कि पारा 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उधर, बनारस में पूरे सप्ताह बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
varanasi weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल की खाड़ी में बने दबाव क्षेत्र के प्रभाव से काशी सहित पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। इसके चलते जिले में उमस और गर्मी का असर बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी 75 से 80 प्रतिशत के बीच रही। पूरे दिन कभी हल्के बादल छाए रहे तो कभी तेज धूप निकली।
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह बनारस में बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि, 19 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से काफी उत्तर की ओर, तराई क्षेत्र में खिसक गई है। साथ ही प्रदेश में कोई अन्य प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके कारण मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम संबंधी गतिविधियां सीमित रहेंगी और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी के कारण प्रदेशभर में उमस भरी गर्मी बढ़ने की संभावना है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में हो रही हलचल भविष्य में प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के फिर से तेज होने का संकेत दे रही है।
विज्ञापन