सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   We Will Commit Suicide Couple in Love Marriage Pleads for Help Property Dispute Escalates in chandauli

न्याय नहीं मिला तो करेंगे आत्महत्या: लव मैरिज करने वाले दंपती की गुहार, संपत्ति का मामला; बढ़ गया विवाद

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 24 Apr 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली जिले के दंपती ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग के साथ सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप है कि परिजन ही उनकी संपत्ति को हड़पने का प्लान बना रहे हैं। दोनों 2024 में लव मैरिज की थी जो परिजनों को पसंद नहीं आई थी।

We Will Commit Suicide Couple in Love Marriage Pleads for Help Property Dispute Escalates in chandauli
कार्रवाई की लगाई गुहार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा कैथी गांव निवासी एक दंपती ने पारिवारिक विवाद और कथित उत्पीड़न से परेशान होकर न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। फिलहाल दंपती टांडाकला क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर अपनी व्यथा साझा कर रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Trending Videos




पीड़ित हरिकेश तिवारी ने बताया कि उन्होंने 14 जुलाई 2024 को प्राची के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद उनके परिवार के लोगों ने उनसे संबंध तोड़ लिए। इसके बाद दंपती कुछ समय के लिए दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने पूजा सामग्री का कार्य कर जीविका चलाई। हाल ही में गांव लौटने पर पारिवारिक विवाद और अधिक बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती का आरोप है कि परिवार के सदस्य उन्हें घर से बेदखल करने का प्रयास कर रहे हैं और उनके हिस्से की जमीन को बेचने की तैयारी भी की जा रही है। महिला ने आरोप लगाया कि सास और ननद ने उनके पति पर झूठे आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने मामले में सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल कोई कठोर कार्रवाई नहीं की।

कार्रवाई की मांग

पीड़ितों का कहना है कि लगातार चल रहे विवाद और तनाव के कारण उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो रही है। वे भय और दबाव में जीवन जीने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि स्थानीय स्तर पर उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

दंपती ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जल्द राहत नहीं मिली तो वे आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकते हैं।

फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं और स्थानीय लोग भी प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, ताकि दंपत्ति को न्याय मिल सके और स्थिति सामान्य हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed