UP: अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने गई महिला की मौत, रेफर नहीं कर रहे थे डाॅक्टर; आयुष्मान से धनउगाही का आरोप
Varanasi News: पीड़ित परिवार लोहता से हरहुआ स्थित एसएएस हॉस्पिटल गया था। आरोप है कि यहां के चिकित्सकों ने आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज का झांसा महिला को भर्ती किया था। स्थिति खराब होने पर कहने के बावजूद महिला को रेफर नहीं किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौराहे पर स्थित एसएएस हॉस्पिटल में सोमवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और आयुष्मान भारत योजना के नाम पर धन उगाही का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी अनुसार, लोहता के मंगलपुर निवासी शबनम बानो (38) को बीते शनिवार को अपेंडिक्स के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद से ही शबनम की स्थिति खराब हो गई। परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन डॉक्टरों ने जाने नहीं दिया। इसी बीच सोमवार को महिला की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल परिसर के बाहर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पुलिस ने की कार्रवाई
मृतका के पुत्र जावेद ने बताया कि उन्हें आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज का झांसा देकर यहां लाया गया था। आरोप है कि भर्ती के वक्त 3,000 रुपए वापसी का वादा कर जमा कराए गए लेकिन बाद में जांच और दवाओं के नाम पर बिना रसीद दिए 10 से 12 हजार रुपये और लिए गए। रसीद मांगने पर अस्पताल कर्मियों द्वारा लगातार टाल-मटोल की जाती रही।
घटना की सूचना पर हरहुआ चौकी प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X