सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman killed brother injured after collision with trailer in Varanasi road accident

Varanasi Accident: ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, भाई घायल; बीमार मां को अस्पताल से देखकर घर लौट रहे थे दोनो

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 03 May 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Road Accident in Varanasi: वाराणसी में दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर रोहनिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, युवक का इलाज कर छोड़ दिया गया।

Woman killed brother injured after collision with trailer in Varanasi road accident
घायल कैलाश सरोज और मृत महिला का पंचनामा करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में मोहनसराय ओवरब्रिज पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, भदोही जनपद के निहोर चौरी निवासी बेबी देवी (45), पत्नी नन्हे सरोज, अपने भाई कैलाश सरोज निवासी जेठूपुर, औराई के साथ बाइक से भदवर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी मां प्रेमा देवी को देखने आई थीं। मां से मुलाकात करने के बाद दोनों भाई-बहन बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान मोहनसराय ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बेबी देवी सड़क पर दाहिनी ओर गिर गईं और ट्रेलर की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे उनके भाई कैलाश सरोज भी हादसे में घायल हो गए।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया। साथ ही महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

मृतका के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके पति नन्हे सरोज कालीन बुनकर हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed