फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man died in road accident after hit by an auto during gone out for stroll on New Year Eve

मातम में बदली खुशियां: नए साल पर बाइक से घूमने निकला था युवक, नहीं पता था रास्ते में इंतजार कर रही मौत

Thu, 02 Jan 2025 03:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 02 Jan 2025 03:26 PM IST
सार

नए साल पर घूमने निकले बाइक सवार युवक की ऑटो की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना परिवार वालों को मिली तो चीख- पुकार मच गई।  

विज्ञापन
young man died in road accident after hit by an auto during gone out for stroll on New Year Eve
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचवटी-दुर्गा मंदिर मार्ग पर सगरा पोखरा के समीप बुधवार को ऑटो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने बाइक पर टक्कर मारने वाले ऑटो के चालक के दोस्त को पकड़ कर पेड़ से बांध दिया। सूचना पाकर पहुंची रामनगर थाने की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर युवक को छुड़ाया। पुलिस ने उसकी मदद से ऑटो चालक को हिरासत में लिया।

विज्ञापन

 
यह है पूरा मामला
चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के कटेसर गांव निवासी तीन दोस्त एक बाइक पर सवार होकर नए वर्ष के पहले दिन घूमने निकले थे। तीनों पंचवटी की तरफ से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। दुर्गा मंदिर की तरफ से ऑटो आ रहा था। तीनों युवक सगरा तालाब के पास पहुंचे तभी ऑटो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार दीपक कुमार (20) की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोस्त सावन (20) और प्रदीप (18) गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस की सूचना पर आए परिजनों ने बताया कि दीपक कुमार सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंची उसकी मां नगीना देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। पिता गिरजा प्रसाद को परिजन बड़ी मुश्किल से संभाले हुए थे। रामनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed