सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man hangs himself in mango orchard Varanasi left home saying going to cut fodder police arrived

Varanasi News: आम के बगीचे में फांसी के फंदे पर झूला युवक, चारा काटने की बात कहकर घर से निकला था; पहुंची पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 17 Jun 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: चौबेपुर के कमौली गांव में 25 वर्षीय युवक ने आम के बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चारा काटने की बात कहकर घर से निकला था। राहगीरों की सूचना पर परिजन पहुंचे। पंकज दिल्ली में नौकरी करता था और दो माह से घर पर था। पुलिस जांच कर रही है।

Young man hangs himself in mango orchard Varanasi left home saying going to cut fodder police arrived
चाैबेपुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कमौली गांव में बुधवार को एक युवक ने आम के बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।



जानकारी के अनुसार कमौली गांव निवासी 25 वर्षीय पंकज सिंह पुत्र प्रेम सिंह बुधवार सुबह करीब नौ बजे घर से पशुओं के लिए चारा काटने की बात कहकर निकला था। वह अपने साथ बाइक और एक रस्सी भी लेकर गया था। घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित एक आम के बगीचे में पहुंचने के बाद उसने पेड़ की डाल में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद बगीचे से गुजर रहे राहगीरों की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक को मृत अवस्था में देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की भी मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

परिजनों में कोहराम

सूचना मिलने पर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार पंकज दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन पिछले करीब दो माह से घर पर रह रहा था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं। पंकज का छोटा भाई भी दिल्ली में नौकरी करता है और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ है। पिता प्रेम सिंह खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

चौबेपुर थाना प्रभारी बीरेंद्र सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed