फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth drowns in Ganges while bathing at Bhosale Ghat come to Kashi from Bihar with his brother

Varanasi News: भोसले घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूबा युवक, बिहार से भाई के साथ आया था काशी

Mon, 10 Aug 2026 01:31 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 10 Aug 2026 01:31 PM IST
सार

वाराणसी के भोसले घाट पर सोमवार सुबह करीब 7 बजे दो युवक स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जानकारी होने पर गोताखोरों ने तलाश शुरू की। 

विज्ञापन
Youth drowns in Ganges while bathing at Bhosale Ghat come to Kashi from Bihar with his brother
Ganga ghat varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गंगा में बढ़ते जलस्तर के बीच सोमवार सुबह भोसले घाट पर स्नान करते समय 24 वर्षीय युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही चौक पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुश कुमार (24) पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी सरेंजा, थाना राजपुर, जनपद बक्सर, अपने चचेरे भाई बैकुंठनाथ (18) के साथ वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आए थे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे दोनों भोसले घाट, ब्रह्मनाल पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान कुश कुमार गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन


सूचना पर उपनिरीक्षक हिमांशु मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की तलाश के लिए जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई। जिसके बाद शव बरामद किया गया। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव को देखते हुए घाटों पर लगातार सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed