फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth fired twice intent to kill market survives shots miss mark case linked to love affair

UP: बाजार में युवक पर हत्या की नियत से दो बार फायरिंग, निशाना मिस होने से बच गई जान; प्रेम प्रसंग का मामला

Fri, 31 Jul 2026 06:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 31 Jul 2026 06:09 PM IST
सार

Mau News: मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोइरियापार गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर तमंचे से फायर किया गया। गोली निशाना चूकने से युवक की जान बच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youth fired twice intent to kill market survives shots miss mark case linked to love affair
इन दोनों युवकों को तलाश रही पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोईरियापार गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर तमंचे से जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने रणधीर चौहान पर फायरिंग की, लेकिन दोनों बार गोली निशाना चूक गई, जिससे उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार पैकौली गांव निवासी रणधीर चौहान बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे कोईरियापार बाजार से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में किसी काम से वह बाजार के बाहर स्थित एक अस्पताल के पास खड़ा था। तभी बाइक से पहुंचे दो युवक उससे गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकालकर रणधीर पर फायर कर दिया। हालांकि, गोली निशाना चूक गई।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी सड़क से नीचे खेत की ओर उतर गया और तमंचे में दोबारा कारतूस भरकर फिर फायर किया, लेकिन दूसरी गोली भी लक्ष्य पर नहीं लगी। फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो दोनों आरोपी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रणधीर की मौसी कोईरियापार गांव में रहती हैं। उनके यहां आने-जाने के दौरान गांव की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। इसकी जानकारी गांव में फैलने के बाद युवती पक्ष के कुछ लोग उससे नाराज चल रहे थे। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पहले हुई छेड़खानी और आपसी रंजिश से भी जुड़ा सामने आया है।

कोतवाली पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed