Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Bihar Weather Update: Weather patterns will change from September 30 to October 5, with chances of storms and
{"_id":"68db9d4e3fccc446a00b0966","slug":"bihar-weather-update-weather-patterns-will-change-from-september-30-to-october-5-with-chances-of-storms-and-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather Update: 30 सितंबर से पांच अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather Update: 30 सितंबर से पांच अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के आसार
Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Tue, 30 Sep 2025 02:35 PM IST
बिहार में आज यानी 30 सितंबर से पांच अक्टूबर तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी तूफान के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 30 सितंबर को कोसी सीमांचल के जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। वहीं एक से 5 अक्टूबर तक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले 72 घंटों में राज्य के अधिकांश भागें में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक तापमान कम होने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 30 सितंबर को उत्तर और दक्षिण पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और आंधी तूफान की आशंका जताई गई है। एक और दो अक्टूबर किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा अधिकांश जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। उत्तर पश्चिम बिहार यानी पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान में 30 सितंबर को को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। उत्तर मध्य बिहार यानी मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर में 30 सितंबर को को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। उत्तर पूर्व बिहार यानी सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा में 30 सितंबर को अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। दक्षिण पश्चिम बिहार यानी भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में 30 सितंबर से एक अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं तीन अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। दक्षिण मध्य बिहार यानी गया, जहानाबाद, पटना, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय में 30 सितंबर को को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। दक्षिण पूर्व बिहार यानी भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में 30 सितंबर को को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तक अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।