Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
jehanabad block office strike block officer revenue staff public trouble
{"_id":"69ae9a0a5a0b641c2008a6cf","slug":"bihar-news-jehanabad-there-is-silence-in-the-zonal-office-peoples-problems-have-increased-due-to-the-strike-of-the-zonal-officer-and-revenue-staff-gaya-news-c-1-1-noi1378-4029799-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अंचल पदाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से अंचल कार्यालय में सन्नाटा, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अंचल पदाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से अंचल कार्यालय में सन्नाटा, जनता परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 10:32 AM IST
Link Copied
जहानाबाद जिले में अंचल पदाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण अंचल कार्यालय में मंगलवार को सन्नाटा पसरा हुआ है। इस वजह से आम जनता को अपने आवश्यक कार्य कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने जताई परेशानी
विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों का साफ कहना है कि वे अपने कार्य कराने के लिए वाहन का किराया देकर अंचल कार्यालय आते हैं, लेकिन वर्तमान में कार्यालय में ना तो अंचलाधिकारी हैं और ना ही राजस्व कर्मचारी, सभी हड़ताल पर हैं। किसानों ने बताया कि इस स्थिति के कारण वे पिछले कई दिनों से परेशान हैं।
पहले से चल रही हड़ताल
किसानों ने बताया कि होली से पहले से ही राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी। इसके कारण अंचल कार्यालय में सभी कुर्सियां खाली दिखाई देती हैं। हाल ही में अंचलाधिकारी भी हड़ताल पर चले गए, जिससे कार्यालय में पूरी तरह सन्नाटा पसरा है।
किसानों का क्या कहना?
पिछले दिनों अंचलाधिकारी हड़ताल पर गए थे, लेकिन सरकार के कड़े निर्देश के बाद वे अपनी हड़ताल से लौट आए थे। अब फिर से अंचल पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे लोगों को अत्यधिक परेशानी हो रही है। जनता और किसानों का कहना है कि अंचल कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोग अपने जरूरी काम आसानी से कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।