Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
The play Surmani will be staged on May 31 at Punjab Kala Bhavan in Chandigarh
{"_id":"683961df26788d2dad0bce0e","slug":"video-the-play-surmani-will-be-staged-on-may-31-at-punjab-kala-bhavan-in-chandigarh-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन में 31 मई को होगा नाटक सुरमणि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन में 31 मई को होगा नाटक सुरमणि
मेहताब आर्ट्स सोसाइटी और संगीत नाटक अकादमी की और से नाटक सुरमणि का आयोजन 31 मई को शाम 7 बजे पंजाब कला भवन सेक्टर 16 में किया जा रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को पंजाब कला भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । पंजाबी नावल ‘वेश्या नहीं हूं मैं’ पर आधारित इस नाटक की लेखिका हैं हरदीप कौर बावा। नावल का रूपांतरण डॉ. कुलबीर कौर विर्क द्वारा किया गया है और निर्देशन डॉ. कुलबीर कौर विर्क और हरप्रीत सिंह विर्क ने किया है, जिन्होंने उपन्यास की आत्मा को सशक्त रूप से मंच पर उतारने का कार्य किया है। नाटक में केवल दो कलाकार रवनीत कौर और जसवीर कुमार स्टेज पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इस नाटक के बारे में कुलबीर कौर विर्क ने बताया की सुरमणि केवल एक नाटक नहीं बल्कि यह हमारे समाज का आईना है। यह नाटक महिलाओं, विशेष रूप से परिस्थितियों द्वारा हाशिये पर धकेली गई महिलाओं, के साथ होने वाले दोहरे मापदंडों, नैतिक पुलिसिंग और प्रणालीगत अन्याय को उजागर करता है। यह संघर्ष, आत्मसम्मान और शिक्षा व संकल्प की परिवर्तनकारी शक्ति का मार्मिक संदेश देता है। यह दर्शकों, खासकर युवाओं, को पुरानी सोच को चुनौती देने, सामाजिक पूर्वग्रह की बेड़ियां तोड़ने और अपनी आंतरिक शक्ति पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।