{"_id":"69e3727a5961240c8b0b9bea","slug":"major-road-accident-on-nh-43-7-injured-in-collision-involving-a-truck-and-two-cars-six-in-critical-condition-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4181452-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबिकापुर : एनएच-43 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और दो कारों की टक्कर में 7 घायल, छह की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिकापुर : एनएच-43 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और दो कारों की टक्कर में 7 घायल, छह की हालत गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 07:54 PM IST
सरगुजा जिला के अंबिकापुर–बतौली नेशनल हाईवे-43 पर शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में ट्रक और दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा।
जानकारी के मुताबिक ट्रक रायगढ़ की दिशा से अंबिकापुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान अंबिकापुर से रायगढ़ की ओर जा रही क्रेटा और इनोवा कारें सिलसिला गांव के समीप कलकत्ता ढाबा के पास ट्रक से टकरा गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर अत्यंत जोरदार थी, जिससे दोनों कारों को भारी क्षति पहुंची और क्रेटा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के समय क्रेटा कार में 5 तथा इनोवा में 2 लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों और पुलिस की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल अंबिकापुर ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों में से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे-43 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। सूचना मिलने पर रघुनाथपुर पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को पुनः सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में तेज गति और ओवरटेकिंग के दौरान नियंत्रण खोना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।