{"_id":"69e34173a4a70c2914040f34","slug":"video-senior-citizens-council-submitted-a-memorandum-to-the-dc-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नेहरू पार्क में एमआरएफ साइट के विरोध में उतरे लोग, सीनियर सिटीजन काउंसिल ने डीसी को साैंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू पार्क में एमआरएफ साइट के विरोध में उतरे लोग, सीनियर सिटीजन काउंसिल ने डीसी को साैंपा ज्ञापन
सीनियर सिटीजन काउंसिल कुल्लू के एक प्रतिनिधिमंडल ने नेहरू पार्क, सरवरी में प्रस्तावित एमआरएफ साइट को लेकर कड़ा विरोध जताया है। काउंसिल ने इस संबंध में उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन सौंपते हुए पार्क के रख-रखाव और मूल स्वरूप को बनाए रखने की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार, नगर परिषद की ओर से 13 अप्रैल 2026 को जारी शॉर्ट टर्म नोटिस के तहत 20 अप्रैल 2026 को नेहरू पार्क परिसर में एमआरएफ साइट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। काउंसिल का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह अनुचित है और वर्ष 2019 में उपायुक्त की ओर से दिए गए निर्देशों के खिलाफ है, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि पार्क की स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और इसे आम जनता व वरिष्ठ नागरिकों के उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। काउंसिल ने आरोप लगाया कि नगर परिषद ने न केवल इन निर्देशों की अनदेखी की, बल्कि पार्क में रेत, बजरी और पत्थर डालकर तथा मोबाइल टॉयलेट खड़े कर इसे डंपिंग साइट में बदल दिया है। इससे पार्क की सुविधाएं खराब हो रही हैं और आम लोगों, विशेषकर बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस मुद्दे को पहले भी प्रशासन के समक्ष उठाया गया था और यहां तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायत भेजी गई थी। बावजूद इसके स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। काउंसिल ने मांग की है कि प्रस्तावित एमआरएफ साइट को तुरंत रद्द किया जाए और इसके लिए कोई वैकल्पिक स्थान चुना जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।