{"_id":"69e342ae1fe2a0d24b099e2d","slug":"video-the-body-of-a-female-tourist-was-stranded-on-the-road-due-to-the-road-closure-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video; सड़क बंद होने से उस तरफ फंसा महिला पर्यटक का शव, लोग बोले-आश्वासन नहीं मौके पर काम करे प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video; सड़क बंद होने से उस तरफ फंसा महिला पर्यटक का शव, लोग बोले-आश्वासन नहीं मौके पर काम करे प्रशासन
घटीगढ़ में भूस्खलन से सड़क बंद होने के कारण उस तरफ फंसे वाहन में एक शव भी फंस गया है। जानकारी के अनुसार एक बीमार महिला पर्यटक की मौत हो गई थी। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि महिला को बीमार हालत में अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन सड़क बंद होने से उसकी मौत हो गई। अब वाहन में शव भी बरशैनी की तरफ ही फंसा है जबकि दूसरी तरफ एंबुलेंस खड़ी है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला पर्यटक जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थी। बरशैनी की मीना ने बताया कि घटिगढ़ में लगातार भूस्खलन हो रहा है। लोगों को यहां जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने विकास महिला मंडल की तरफ से 27 मार्च को एडीएम कुल्लू को एक ज्ञापन दिया था जिसमें उन्होंने इस स्थल पर बैली ब्रिज लगाने की मांग की थी लेकिन अभी तक मौके पर कुछ भी नहीं किया है। जबकि यह समस्या 2023 से बनी हुई है। उधर, क्षेत्र के श्याम लाल ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मांग की है कि वह स्वयं मौके का दौरा करें और लोगों की इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।