{"_id":"69e344b3d7ce52be5b095943","slug":"video-video-gada-ma-saparanae-samathhana-thavasa-para-daema-na-sana-janasamasayae-thae-nasataranae-ka-narathasha-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश
करनैलगंज तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से लंबित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की और सभी प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
वहीं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।