{"_id":"69e33d3f3e03bb871c0f5873","slug":"video-muzaffarnagar-man-sets-himself-on-fire-after-alleged-assault-one-accused-detained-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: सिर पर डीजल डालकर युवक ने लगाई आग, पिटाई से आहत था; एक आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: सिर पर डीजल डालकर युवक ने लगाई आग, पिटाई से आहत था; एक आरोपी हिरासत में
मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के गंगधाड़ी गांव में बृहस्पतिवार रात एक युवक ने अपने सिर पर डीजल डालकर खुद को आग लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि युवक की पहले पिटाई की गई थी, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही थाना प्रभारी खतौली को मामले के हर पहलू की जांच के निर्देश दिए।
पुलिस जांच में सामने आया कि पिटाई के बाद युवक रात में आरोपियों के घर के सामने पहुंचा और वहीं खुद को आग लगा ली। पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।