{"_id":"69e3380d35717a3e4d026f01","slug":"nit-kurukshetra-student-s-condition-worsens-she-tries-to-jump-from-hostel-but-friends-rescue-her-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"NIT Kurukshetra, छात्रा की हालत बिगड़ी, हॉस्टल से कूदने की कोशिश, साथियों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIT Kurukshetra, छात्रा की हालत बिगड़ी, हॉस्टल से कूदने की कोशिश, साथियों ने बचाया
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 18 Apr 2026 01:53 PM IST
बीटेक के दूसरे वर्ष की छात्रा दीक्षा दुबे की घटना के ठीक एक दिन बाद शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे एक और छात्रा ने चिंताजनक कदम उठाने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार छात्रा ने कल्पना छात्रावास की बालकनी से कूदने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते सहपाठियों ने उसे देख लिया और सुरक्षित बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर छात्रा को अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और मामले के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। एक छात्र ने बताया कि सीएसई विभाग की प्रथम वर्ष की छात्रा बालकनी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी आसपास मौजूद छात्रों ने उसे देख लिया और रोक लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।