{"_id":"69e3417ac2c574cf4c0b2617","slug":"video-rajendra-garg-said-congress-has-betrayed-women-power-its-face-is-exposed-on-the-womens-reservation-bill-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र गर्ग बोले- कांग्रेस ने नारी शक्ति से किया विश्वासघात, महिला आरक्षण बिल पर चेहरा बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र गर्ग बोले- कांग्रेस ने नारी शक्ति से किया विश्वासघात, महिला आरक्षण बिल पर चेहरा बेनकाब
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि इस बिल का विरोध कर कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति अपनी सोच और नीयत को उजागर कर दिया है।
राजेंद्र गर्ग ने कहा कि महिला आरक्षण बिल देश की नारी शक्ति को राजनीतिक भागीदारी में मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध कर अपना असली चेहरा सामने ला दिया है। उनके अनुसार इससे साफ है कि कांग्रेस महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर गंभीर नहीं है। गर्ग ने कहा कि कांग्रेस के इस रुख से देश की महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने दावा किया कि अब महिलाएं जागरूक हैं और समझ रही हैं कि उनके हितों के रास्ते में कौन बाधा बन रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसका राजनीतिक जवाब भी मिलेगा। प्रदेश का जिक्र करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव से पहले 18 से 59 वर्ष की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने इसे भी कांग्रेस की वादा खिलाफी करार दिया। कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल घोषणाओं और वादों तक सीमित रहती है, जबकि केंद्र में भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ठोस कार्य कर रही है। कहा कि महिला आरक्षण बिल के लागू होने से लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होती तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ती, लेकिन कांग्रेस के विरोध ने इसकी राह में बाधा डाली। कहा कि नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी करने वालों को जनता समय आने पर करारा जवाब देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।