{"_id":"6a33d431a8d77e6c58058858","slug":"video-bilaspur-rajesh-dharmani-says-gram-panchayats-are-the-governments-closest-unit-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: मंत्री राजेश धर्माणी ने किया कुठेड़ा-मरहाणा ग्राम पंचायत के कार्यालय का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: मंत्री राजेश धर्माणी ने किया कुठेड़ा-मरहाणा ग्राम पंचायत के कार्यालय का शुभारंभ
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने गुरुवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की नवगठित कुठेड़ा-मरहाणा ग्राम पंचायत के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें गांवों में सरकार की सबसे नजदीकी इकाई हैं और इनके माध्यम से लोगों को घरद्वार पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकती हैं। धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की चार बड़ी पंचायतों का पुनर्गठन कर कुठेड़ा-मरहाणा, हरितल्यांगर, देहरा-हटवाड़ और छंदोह जैसी नई पंचायतों का गठन किया है। लंबे समय से लंबित इन मांगों को पूरा कर लोगों को पंचायत संबंधी सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, पात्र परिवारों की पहचान करने तथा नशा उन्मूलन, शिक्षा, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायतों को मिली न्यायिक शक्तियों का उपयोग कर ग्रामीण स्तर पर छोटे-मोटे विवादों का समाधान किया जाना चाहिए, जिससे लोगों को न्यायालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।