{"_id":"6a33ba7779f3440806062bf5","slug":"video-bilaspur-problems-escalate-as-water-from-the-main-road-flows-towards-the-bhandodi-connecting-road-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: मुख्य सड़क का पानी भंदोड़ी संपर्क मार्ग की ओर बहने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: मुख्य सड़क का पानी भंदोड़ी संपर्क मार्ग की ओर बहने से बढ़ी परेशानी
झंडूता उपमंडल के कोटलू गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को लोकनिर्माण विभाग झंडूता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर भंदेड़ी संपर्क मार्ग से जुड़ी समस्या के समाधान की मांग उठाई। इसके बाद ग्रामीणों ने वरिष्ठ सहायक कुलदीप कुमार के माध्यम से अधिशाषी अभियंता झंडूता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क पर हल्की बारिश होते ही पानी भंदेड़ी संपर्क मार्ग की ओर बहने लगता है। पानी के तेज बहाव के कारण संपर्क मार्ग को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही यह पानी नीचे स्थित आवासीय क्षेत्र और कृषि योग्य भूमि में पहुंचने से खेतों को भी क्षति हो रही है, जिससे ग्रामीणों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या से विभाग को पहले भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने विभाग से जल्द पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने और संपर्क मार्ग की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्य करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। इस मौके पर जरनैल सिंह, बलवीर, केशवानंद, भूरी सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, फूलां देवी, प्रोमिला ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।