सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Ambikapur News Contractor Threatens Self-Immolation Over Delayed Payment

Ambikapur News: भुगतान अटका तो ठेकेदार ने दी आत्मदाह की चेतावनी, उप अभियंता को नोटिस; ठेकेदार संघ का प्रदर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 06:30 PM IST
Ambikapur News Contractor Threatens Self-Immolation Over Delayed Payment
सरगुजा जिले में जल जीवन मिशन के तहत कार्य करने वाले एक ठेकेदार द्वारा भुगतान लंबित रहने से आक्रोशित होकर आत्मदाह की चेतावनी देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने जांच के निर्देश दिए हैं, जबकि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने संबंधित उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ठेकेदार रजनीकांत अग्रवाल ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि उन्होंने अंबिकापुर सब डिविजन में जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष पूर्व पूर्ण कर लिया था, लेकिन अब तक पूरा भुगतान नहीं किया गया है। ठेकेदार का आरोप है कि करीब 65 लाख रुपये के कार्य के एवज में केवल 22 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया है। शेष राशि जारी करने के लिए विभाग के उप अभियंता द्वारा कमीशन की मांग की जा रही है। कमीशन नहीं देने पर बिल लंबित रखे जाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

ठेकेदार ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ, तो वह 30 मार्च को दोपहर 1 बजे पीएचई कार्यालय के सामने आत्मदाह करेगा। ठेकेदार के अनुसार, लखनपुर विकासखंड के जुड़वानी क्षेत्र में पानी टंकी निर्माण, पाइपलाइन विस्तार और नल कनेक्शन का कार्य पूरा हो चुका है। बीते छह महीनों से जल आपूर्ति भी नियमित हो रही है, इसके बावजूद भुगतान लंबित है। कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने मामले में संबंधित उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

विभाग का कहना है कि जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर शनिवार को ठेकेदार संघ ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भुगतान की मांग और उप अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : अब नहीं दिख रहीं पेट्रोल पंप पर लाइनें, सामान्य होते हुए नजर आ रहे हालात

28 Mar 2026

लुधियाना में बिजली बोर्ड ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के घर का घेराव

28 Mar 2026

ग्रेटर अलीगढ़ में रहने का सपना अभी दूर, खेतों में लहलहा रही फसल, प्रोजेक्ट ठीक से नहीं हुआ शुरू

28 Mar 2026

ढबारसी में जलसे का आयोजन, उमड़ी भीड़

28 Mar 2026

मंडी: भूपेंद्र बोले-तीन महीने में मंजदूरों को लंबित वित्तीय सहायता नहीं मिली तो करेंगे बोर्ड मुख्यालय का घेराव

28 Mar 2026
विज्ञापन

कानपुर: सरकारी बैंकों में धोखाधड़ी 133% बढ़ी; चार्टर्ड अकाउंटेंट्स बोले- अब डिजिटल रिस्क पर पैनी नजर जरूरी

28 Mar 2026

बाराबंकी: जिला अस्पताल में बिजली गुल, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीज परेशान

28 Mar 2026
विज्ञापन

कानपुर: शादी के 17वें दिन दुल्हन 13 लाख के गहने और ढाई लाख नकदी लेकर फरार

28 Mar 2026

कानपुर: सड़क किनारे जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर, खुले तारों से बढ़ा खतरा

28 Mar 2026

कानपुर: बारीगांव का खेल मैदान बदहाल, झाड़ियों से पटा पूरा ग्राउंड

28 Mar 2026

कानपुर: हाईवे पर पेट्रोल टैंकर पलटा, बाल्टियों में भरकर ले गए लोग, अफवाह में उमड़ी भीड़

28 Mar 2026

गुरुहरसहाए में माता साहिब कौर पब्लिक स्कूल ने वार्षिक परिणाम किया घोषित

हरसिमरत कौर बादल ने एक्साइज ड्यूटी कटौती का किया स्वागत, पंजाब की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

लखनऊ: जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान की ओर से संस्थान परिसर में आयोजित कला प्रदर्शनी

28 Mar 2026

गुरुहरसहाय में दाना मंडी से अवशेष की धनराशि न देकर ठेकेदारों ने मजदूरो से की ठगी

Video: बरेली कॉलेज में लगा रोजगार मेला, नौकरी की तलाश में पहुंचीं मां-बेटी

28 Mar 2026

सासनी के गांव बरसै में कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार

28 Mar 2026

लखनऊ: कबीर शांति मिशन में धर्म और अध्यात्म पर हुई चर्चा, संतों ने कही ये बात

28 Mar 2026

झज्जर डीसी की अपील, अफवाहों पर ध्यान नहीं दें लोग, पेट्रो पदार्थ पूरी मात्रा में उपलब्ध

रोहतक में बिना सेफ्टी किट के सीवर लाइन में घुसकर सफाई कर रहे कर्मी

28 Mar 2026

घाटमपुर: जर्जर स्कूल की छत देख खौफ में अभिभावक; जहांगीराबाद के प्राइमरी स्कूल में जड़ा ताला

28 Mar 2026

Video: बांग्लादेशी छात्र के मामले पर नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक ने क्या कहा, जानिए

28 Mar 2026

महेंद्रगढ़ में सीएम फ्लाइंग का पाली में तीन जगह पर छापा, 30 एलपीजी सिलिंडर बरामद

अतरौली के मोहसिनाबाद-तेहरा सड़क बनी नाला, छह गांव के 10 हजार लोग परेशान

28 Mar 2026

सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुलेट डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

28 Mar 2026

एसजीपीसी का बजट इजलास आज

28 Mar 2026

लखनऊ: लविवि मार्ग के पेट्रोल पंप पर सामान्य स्थिति, कर्मी बोले- कोई लिमिट नहीं, जितना चाहिए उतना लीजिए

28 Mar 2026

लखनऊ: जानकीपुरम 60 फीट रोड के पेट्रोल पंप पर सन्नाटा, कर्मी बोले- पेट्रोल खत्म हो गया

28 Mar 2026

Bijnor: गैस सिलिंडर न मिलने से बीआरसी केंद्र पर लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा खाना

28 Mar 2026

सुल्तानपुर: पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, दोनों अंबेडकरनगर रेफर

28 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed