{"_id":"69b536cf21da6abcf4004ea0","slug":"video-massive-fire-in-e-rickshaw-showroom-and-warehouse-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-in-ambikapur-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबिकापुर : ई-रिक्शा शोरूम और गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिकापुर : ई-रिक्शा शोरूम और गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
अंबिकापुर शहर के संजय पार्क रोड स्थित मयूरी ई-रिक्शा शोरूम एवं गोदाम में शनिवार की दोपहर अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते शोरूम और गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में ई-रिक्शा से जुड़े उपकरणों के साथ-साथ डीजे साउंड सिस्टम का भी सामान रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गया। आग लगने के दौरान क्षेत्र में धुएं का गुबार उठने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने पुलिस टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित करने की कोशिश जारी रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं। आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।