{"_id":"69b4dc87ed24f165770b4d2a","slug":"video-up-police-recruitment-exam-strict-surveillance-at-six-centers-in-sonbhadra-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से शुरू, सोनभद्र में छह केंद्रों पर कड़ी निगरानी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से शुरू, सोनभद्र में छह केंद्रों पर कड़ी निगरानी; VIDEO
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार से जिले में शुरू हो रही है। यह परीक्षा दो दिनों तक जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर चलेगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों में प्रवेश से पहले एक-एक अभ्यर्थी की गहन छानबीन की जा रही है।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। प्रत्येक पाली में 2400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार दोनों दिनों में कुल 9600 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।