{"_id":"69b4dab243154962c701eb67","slug":"video-deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-at-the-saras-mahotsav-organised-in-lalitpur-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में आयोजित सरस महोत्सव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में आयोजित सरस महोत्सव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
सरस महोत्सव में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साह देखकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘स्टार प्रचारक’ बता दिया। उन्होंने कहा कि आज समूह की दीदियां ई-रिक्शा चला रही हैं तो बेटियां लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, जो बदलते भारत और महिला सशक्तीकरण की तस्वीर है। डिप्टी सीएम ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और आत्मनिर्भर बनना चाहने वाली महिलाओं को समूहों से जोड़ें। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आज समूह की दीदियां ई-रिक्शा चला रही हैं, तो बेटियां लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। यदि समूह की महिलाएं ट्रैक्टर चलाना जानती हैं तो उन्हें ट्रैक्टर भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि यदि सरकारी विभागों में समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की जरूरत हो तो उनकी खरीद को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणा कैंटीन भी खोली जा सकती हैं। पहले महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं, लेकिन आज स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लखपति दीदी बनकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने कहा कि सहरिया समाज के पलायन को रोकने के लिए 300 परिवारों को भैंस पालन के लिए बैंकों से ऋण दिलाया जा रहा है। इससे वे डेयरी को दूध बेचकर अपनी आय बढ़ा सकेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शहर में प्रवास पर आए जैन मुनि सुधासागर महाराज का उल्लेख करते हुए कहा कि समयाभाव के कारण वह उनसे आशीर्वाद नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे राज्य अतिथि से मिलकर उनके लिए भी आशीर्वाद ले लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।