{"_id":"699bffa7af2cb0f47e095122","slug":"cctv-footage-of-the-tragic-road-accident-on-the-national-highway-has-surfaced-balod-news-c-1-1-noi1492-3982585-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नहीं रहा घर का इकलौता सहारा: युवक की सड़क हादस में मौत, ओवरटेक के चक्कर में गई जान; सामने आया हादसे का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहा घर का इकलौता सहारा: युवक की सड़क हादस में मौत, ओवरटेक के चक्कर में गई जान; सामने आया हादसे का वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 07:50 PM IST
बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। घटना बीती 20 फरवरी शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे ग्राम तार्री में हुई। पुलिस के अनुसार, ओवरटेक के दौरान युवक की जान गई, हेलमेट होता तो जान बच सकती थी।
पूरा घटनाक्रम वीडियो पटेल परिसर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो 22 फरवरी 2026, रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्राम धनोरा निवासी खोमेंद्र कुमार उर्फ अनिल कुमार गुरुर से अपने गांव लौट रहा था। तो ग्राम तार्री में पटेल परिसर के पास वह एक मोटरसाइकिल को ओवरटेक किया।
इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर अचानक मुख्य मार्ग पर गिर गया। गिरने के बाद वह संभल भी नहीं पाया था कि एक बारदाना से लोडिंग ऑटो उसके शरीर से गुजर गया। घटना के बाद ऑटो भी मुख्य मार्ग पर ही पलट गया। अनिल कुमार को गंभीर चोटें आईं और ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व अनिल के पिता का भी सड़क हादसे में निधन हो गया था। अनिल एक राइस मिल में काम करके घर की सारी जिम्मेदारियां उठा रहा था। वह अपने परिवार का एकलौता सहारा था। उसकी मौत के बाद अब अकेली मां पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
इलाके में शोक की लहर
गांव में मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसकी असामयिक मौत से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। यह घटना सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करती है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।