{"_id":"69c6719fa56d61ff870274f9","slug":"the-experience-of-a-teacher-expressed-in-words-shiva-ji-mere-aaradhy-was-released-balod-news-c-1-1-noi1492-4096458-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"'शिव जी मेरे आराध्य': छत्तीसगढ़ की शिक्षिका गायत्री साहू की पुस्तक का विमोचन, जानें क्यों चर्चा में आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शिव जी मेरे आराध्य': छत्तीसगढ़ की शिक्षिका गायत्री साहू की पुस्तक का विमोचन, जानें क्यों चर्चा में आईं
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 06:58 PM IST
बालोद जिले की शिक्षिका गायत्री साहू ने नवरात्र पर अपनी नई पुस्तक का विमोचन किया है। इस पुस्तक का नाम 'शिव जी मेरे आराध्य' रखा गया है। इसमें आस्था के साथ सेवा और समाज के विषयों को गंभीरता से प्रस्तुत किया गया है।
शहर के कुर्मी भवन में प्रेरणा साहित्य समिति के माध्यम से इसका विमोचन हुआ। इस अवसर पर सभी समाज के लोग उपस्थित थे। पुस्तक में 'बिटिया की कहानी' और 'तुलसी की रौनकता' जैसे विषय शामिल हैं। रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष तोमन साहू ने पुस्तक की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इसमें आराध्य शिव को बताने के साथ सामाजिक ताने-बाने का जिक्र बेहतरीन है। नाड़ी वैध वीरेंद्र देशमुख ने इसे आम जीवन को प्रेरणा देने वाली रचना बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी साहित्य के विमोचन में मुस्लिम रचनाकार की भागीदारी इसकी सार्थकता सिद्ध करती है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष और रेडक्रॉस के राज्य अध्यक्ष तोमन साहू ने इसे श्रद्धा और विश्वास का निष्काम काव्य सौंदर्य बताया। उन्होंने शिव और पार्वती के अर्धनारीश्वर स्वरूप का भी जिक्र किया।
लेखिका गायत्री साहू ने बताया कि यह किताब उनकी निजी अनुभूति है। उन्होंने नौकरी और सेवा करते हुए जीवन में जो आस्था के साथ देखा और सुना, उसे ही इसमें उतारा है। वह चाहती हैं कि यह काव्य संग्रह लोकमानस की चेतना बने। उनके पति पूर्णानंद ने बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने वाला एक म्यूजिक एल्बम भी बनाया है।
इस आयोजन में नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी शामिल हुए। पार्षद गिरिजेश राम गुप्ता और साहित्यकार अशोक आकाश भी उपस्थित थे। बड़ी संख्या में अन्य साहित्यकार भी इस विमोचन समारोह का हिस्सा बने। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द और साहित्यिक रुचि का प्रतीक बना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।