{"_id":"69b5536864d209eafd0c157e","slug":"bilaspur-gow-dham-bilaspur-chhattisgarh-news-c-1-1-noi1484-4048298-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur : सीएम साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur : सीएम साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बात
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 06:24 PM IST
Link Copied
बिलासपुर में आज गोधन संरक्षण को लेकर बड़ी पहल देखने को मिली, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां गौधाम शुभारंभ समारोह और पशुपालक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तखतपुर के ग्राम लाखासार में गौधाम का शुभारंभ करते हुए गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के सभी गौधाम अब सुरभि गौधाम के नाम से जाने जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के दौरान ग्राम लाखासार में 25 एकड़ में विकसित गौधाम का शुभारंभ किया और गोमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बेसहारा मवेशियों के संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए गौधाम योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि गौधामों में पशुपालन, हरा चारा उत्पादन और गोबर से उपयोगी वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने लाखासार क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी कीं उन्होंने यहां महतारी सदन, मिनी स्टेडियम और 500 मीटर लंबाई के गौरव पथ के निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही लाखासार गौधाम में प्रशिक्षण भवन के लिए 25 लाख रुपये, एक काऊ कैचर और पशु एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की भी स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन हमारी ग्रामीण संस्कृति और कृषि व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और इसके संरक्षण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।