{"_id":"69b506e239eb4392ff0a7256","slug":"video-rayabral-ma-lkha-ka-cara-palsa-na-paugdhata-ka-patara-ka-ha-bta-thaya-aarapa-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में लाखों की चोरी, पुलिस ने पीड़ित के पुत्र को ही बता दिया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में लाखों की चोरी, पुलिस ने पीड़ित के पुत्र को ही बता दिया आरोपी
रायबरेली में बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज गांव में लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित मुन्नालाल हलवाई अपनी बेटी संध्या की शादी की तैयारी कर रहे थे। वह परिवार सहित बृहस्पतिवार को शिवरतनगंज, अमेठी गए हुए थे। उनका पुत्र विवेक घर में अकेला था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे विवेक खाना खाने बाहर गया था।
रात करीब 10.30 बजे वह लौटा तो घर का दरवाजा खुला पाया। चोरों ने घर से सोने व चांदी के जेवर, मकान के कागजात और करीब दो लाख रुपये नगद पार कर दिए। मुन्नालाल की पत्नी सरोज चोरी देखकर बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पीड़ित मुन्नालाल के अनुसार, पुलिस ने उनके बेटे विवेक को ही घटना का आरोपी बताया। मुन्नालाल ने पुलिस पर अपने बेटे को फंसाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल के दो महीने के कार्यकाल में दर्जनों चोरियां हुई हैं। क्षेत्रीय लोग पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।