{"_id":"69b505d99b268d0fa00e93cb","slug":"video-gada-ka-mahal-parathhana-thall-ma-samamanata-jal-ka-bugdhha-mana-ta-gavaval-khasha-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा की महिला प्रधान दिल्ली में सम्मानित, जिले का बढ़ा मान तो गांववाले खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा की महिला प्रधान दिल्ली में सम्मानित, जिले का बढ़ा मान तो गांववाले खुश
नई दिल्ली में आयोजित सशक्त पंचायत नेत्री सम्मान समारोह में गोंडा जिले की महिला प्रधान को सम्मानित किए जाने से गांव में खुशी का माहौल है। मनकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बैरीपुर रामनाथ की प्रधान अर्चना पांडेय को गांव में कराए गए विकास कार्यों और नवाचारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
सम्मान मिलने की खबर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ प्रधान का नहीं बल्कि पूरे गांव और जिले का सम्मान है।
प्रधान अर्चना पांडेय ने कहा कि गांव के विकास के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। पंचायत भवन, पंचायत लर्निंग सेंटर, विद्यालय का कायाकल्प, नाली-सड़क निर्माण, सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं से गांव को नई पहचान मिली है। यह सम्मान पूरे गांव के सहयोग का परिणाम है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान ने गांव में विकास की नई मिसाल पेश की है, जिससे अन्य पंचायतों को भी प्रेरणा मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।