{"_id":"69eb41e753ca6949780a032e","slug":"video-illegal-storage-of-gas-cylinders-at-seepat-chowk-in-bilaspur-54-cylinders-seized-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर के सीपत चौक में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, 54 सिलेंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर के सीपत चौक में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, 54 सिलेंडर जब्त
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह सरकंडा क्षेत्र के सीपत चौक में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण और रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी छापामार कार्रवाई की इस दौरान 54 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए और अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ। खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर के मार्गदर्शन में एएफओ अजय मौर्य और विनीता दास के नेतृत्व में टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महामाया गैस चूल्हा सुधारक एवं विक्रेता तथा गर्ल्स हॉस्टल संचालक लव निमेष जायसवाल के ठिकाने पर दबिश दी। जहां से 19 नग 14.2 किलोग्राम के भरे एवं आंशिक भरे घरेलू सिलेंडर तथा 35 नग 5 किलोग्राम के घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर बरामद किए गए है। मौके से 7 रिफिलिंग नोजल (बंशी), एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। जांच में सामने आया कि बिना वैध अनुमति के गैस सिलेंडरों का भंडारण और रिफिलिंग कर अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा था, जिससे सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही थी और आमजन की जान-माल को खतरा बना हुआ था। कार्रवाई के दौरान जब्त सामग्री को सुरक्षित करते हुए मौके से गुजर रही कोनी इंडेन की डिलीवरी वैन को रोककर संबंधित एजेंसी को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में विजय स्टील नामक प्रतिष्ठान (मालिक सनटी अग्रवाल) से भी 2 घरेलू गैस सिलेंडर, 3 रिफिलिंग नोजल और एक तौल मशीन जब्त की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।