{"_id":"693d7cc443a6ac6251045042","slug":"video-a-blast-occurred-in-three-panels-of-the-water-treatment-plant-in-dhamtari-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के तीन पैनलों में हुआ ब्लास्ट, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के तीन पैनलों में हुआ ब्लास्ट, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
धमतरी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 08:18 PM IST
Link Copied
धमतरी शहर के 40 वार्डों के घरों तक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की सप्लाई होती है।इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में अचानक शॉर्ट सर्किट से तीन पैनल ब्लास्ट हो गये,आगजनी से पानी की सप्लाई भी रूक गई।अंदेशा है कि सुधार के चलते अब तीन दिनों तक पानी की सप्लाई शहर में नहीं हो पायेगी।वही शार्ट सर्किट की आगजनी से एक कर्मचारी बाल-बाल बच गया।बता दें कि नगर निगम के वाटर ट्रीटमेंट में आये दिन मोटर के जलने और खराबी आने की शिकायतें मिलती रहती है।शनिवार को निगम के कर्मचारी पानी सप्लाई की तैयारी कर रहे थे तभी ट्रीटमेंट प्लांट के 6 पैनल में से तीन पैनल में अचानक धुंआ उठा और देखते ही देखते ब्लास्ट हो गया। इस दौरान पैनल के नजदीक खड़े कर्मचारी ने भाग कर अपनी जान बचाई।वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में शार्ट सर्किट से पैनल जलने के अलावा पहले से ही कुछ मोटर खराब हैं। अब सिर्फ दो मोटर पंप चालू हालत में है,जिसकी केपिसिटी पानी सप्लाई की कम है।ऐसे में 40 वाडों में एक बार फिर पानी के लिए हाहाकार मचने की संभावना है।फिलहाल नगर निगम प्रशासन सुधार में लग गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।