Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Dhamtari News
›
Big railway line work is progressing rapidly in Dhamtari, Senior Commercial Manager Awadhesh Kumar took stock
{"_id":"687a597c838f5e71fe067b86","slug":"video-big-railway-line-work-is-progressing-rapidly-in-dhamtari-senior-commercial-manager-awadhesh-kumar-took-stock-2025-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में तेजी से चल रहा बड़ी रेल लाइन का काम, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में तेजी से चल रहा बड़ी रेल लाइन का काम, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार ने लिया जायजा
धमतरी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 07:56 PM IST
धमतरी में बड़ी रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। वही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने धमतरी रेलवे स्टेशन समेत आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर बड़ी रेल लाइन का विस्तार कार्य की प्रगति का जायजा लिया है।उम्मीद है कि दिसंबर माह तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।अवधेश कुमार ने कहा धमतरी रेक पाइंट के मामले में क्रिटिकल स्थल है।
जिले में अभी कुरुद क्षेत्र में ही रेक पाइंट के लिए स्थान चयनित है।धमतरी के आसपास दो अन्य स्थानों को रेक पाइंट के लिए सर्वे कराया जाएगा।उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास प्लेटफार्म, गुड्स टर्मिनल बनाए जाने के लिए संभावित जगहों की पूरी जानकारी ली है।वही रेलवे स्टेशन में प्रवेश और बाहर निकलने के रास्ते के लिए भी उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की।बता दे कि रायपुर से धमतरी बड़ी रेल लाइन बिछाने के कार्य के तहत डांडेसरा, सेंचुआ तक लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है।वही रेलवे स्टेशन के पास वर्षों से काबिज लोगों को हटाने का कार्य पिछले दिनों से चल रहा है।अब निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए उन्हें अन्यत्र शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है,ताकि रेलवे स्टेशन का कार्य जल्द पूरा हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।