{"_id":"675840c82d67ff8a0e05210a","slug":"video-charandas-mahant-inaugurated-the-new-office-in-dhamtari-said-this-for-the-tribals","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धमतरी में चरणदास महंत ने नवीन कार्यालय का किया शुभारंभ, आदिवासियों के लिए कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धमतरी में चरणदास महंत ने नवीन कार्यालय का किया शुभारंभ, आदिवासियों के लिए कही ये बात
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बालोद प्रवास पर जाते समय कुछ देर के लिए धमतरी जिले के ग्राम संबलपुर लिए रुके हुए थे। जहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने निशु चंद्राकर के नवीन कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान निशु चंद्राकर के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। वहीं नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कांग्रेसियों से मुलाकात कर सभी का हाल-चाल जाना।
बता दें की बालोद जिला के राजा राव पठार में आयोजित वीर मेला में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष चरण दास मंहत पहुँचे थे। मीडिया से चर्चा के दौरान चरणदास महंत ने वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि धरती का असली मालिक आदिवासी है, हम तो बाहर से आकर बसे है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की उन्नति, तरक्की होनी चाहिये और उनको भी व्यापार और व्यवसाय में हिस्सा मिलना चाहिए। इसके साथ ही देश में जातिगत जनगणना का समर्थन किया और कहा कि हमारी सरकार आने पर हम जातिगत जनगणना कराएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।