{"_id":"68b6bd869893aab0ad03086d","slug":"video-durg-mla-gajendra-yadav-reached-vindhyavasini-temple-of-dhamtari-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मां के दरबार में शिक्षा मंत्री की हाजिरी: धमतरी के विंध्यवासिनी मंदिर में चढ़ाए 2 हजार 16 नारियल, जानें क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के दरबार में शिक्षा मंत्री की हाजिरी: धमतरी के विंध्यवासिनी मंदिर में चढ़ाए 2 हजार 16 नारियल, जानें क्या बोले
धमतरी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 03:18 PM IST
धमतरी की आराध्या देवी मां विंध्यवासिनी ने दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव की मंत्री बनने की मुराद को पूरा किया है। जिस पर प्रदेश के नए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने माँ विंध्यवासिनी मंदिर पहुंच कर माता की पूजा अर्चना की और मन्नत पूरी होने पर उन्होंने ने माता को 2 हजार 16 नारियल चढ़ाया। दरअसल कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। वहीं मंत्रिमंडल में जगह पाने भाजपा के कई दिग्गज विधायकों ने अपनी पूरी जोर लगा दी थी। लेकिन भाजपा आलाकमान ने पुराने दिग्गज विधायकों के बजाय नए विधायको को मंत्रिमंडल में जगह दिया। जिसमें दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा मंत्री बनाया गया है। वहीं मंत्री बनने के बाद पहली बार गजेंद्र यादव का आज मंगलवार को धमतरी आगमन हुआ। इस दौरान भाजपाइयों और यादव समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं मंत्री ने विंध्यवासिनी मंदिर पहुँंच कर माता की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र में जब मनमोहन सिंह की सरकार थी तो स्कूल शिक्षा में कई चीजों में बदलाव कर दिया था। वहीं हमारी सरकार फिर से पुरानी शिक्षा पद्धति को फिर से चालू करने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।