{"_id":"68ca8f93bc6e1da1c40f3c88","slug":"video-pm-modi-birthday-was-celebrated-mp-chaudhary-said-pm-is-working-to-make-women-self-reliant-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, सांसद चौधरी बोलीं- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहे हैं पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, सांसद चौधरी बोलीं- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहे हैं पीएम
धमतरी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 04:08 PM IST
Link Copied
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन देश भर में भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।जिसके तहत अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।इसी कड़ी में महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी धमतरी पहुँची थी।जहाँ जिला अस्पताल में उन्होंने ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में बदलाव लाने काम किया जाएगा। बता दें कि सांसद ने सबसे पहले जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों से चर्चा कर यहां मिलने वाले सुविधा और इलाज के बारे में पूछा।वही जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को लेकर सांसद ने कहा कि आने वाले समय में डॉक्टर की कमी को दूर कर लिया जाएगा।सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री महिला बच्चे और बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके इसको लेकर लगातार प्रयास कर रहे है।इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने लगातार काम कर रहे है।जिससे महिलाओं के जीवन में तेजी से बदलाव आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।