{"_id":"68d00163f538527de70bcd93","slug":"video-swargadham-seva-samiti-has-been-performing-pind-daan-for-unknown-dead-souls-for-the-last-21-years-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वर्गधाम सेवा समिति 21 सालों से अंजान मृत आत्माओं का कर रही है पिंडदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्गधाम सेवा समिति 21 सालों से अंजान मृत आत्माओं का कर रही है पिंडदान
धमतरी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 07:15 PM IST
Link Copied
आज के इस आधुनिक दौर मे लोग अपने मृत पूर्वज या माता पिता का पिंडदान कर तर्पण देना जरूरी नही समझते। वहीं धमतरी मे स्वर्गधाम सेवा समिति 21 सालों से अंजान मृत आत्माओं का पिंडदान कर तर्पण देने का पुण्य काम कर रही है।रविवार को स्वर्गधाम सेवा समिति ने 690 अंजान मृत आत्माओं को रूद्री के महादेव घाट पर तर्पण देने का कार्यक्रम रखा था।जिसमे शहर के लोग बडी संख्या मे मौजूद थे।दरअसल स्वर्गधाम सेवा समिति की शुरूआत साल 2004 मे हुआ था।ये समिति ऐसे अंजान शवो का अतिंम संस्कार करते है जो लावारिस हालत में मिलते है या फिर इनके आगे पीछे कोई नही रहता है।तब से पिंडदान कर तर्पण देने का सिलसिला शुरू हुआ है, जो अब तक लगातार जारी है।इस समिति ने अब तक 690 अंजान मृत आत्माओं का अतिंम संस्कार कर चुके है।वही पितृ पक्ष के अंतिम दिन सभी अंजान मृत आत्माओं को सामूहिक रूप से पिंडदान कर तर्पण दिया गया।स्वर्गधाम सेवा समिति के इस नेक पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।