{"_id":"68cfaa4d23dde022210ffdcb","slug":"video-amatha-ma-nahalgaugdhha-ka-aitahasaka-ramall-ma-isa-varashha-kaii-ahama-bthalva-ab-naii-paugdhha-ka-hatha-parapara-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में निहालगढ़ की ऐतिहासिक रामलीला में इस वर्ष कई अहम बदलाव, अब नई पीढ़ी के हाथों परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में निहालगढ़ की ऐतिहासिक रामलीला में इस वर्ष कई अहम बदलाव, अब नई पीढ़ी के हाथों परंपरा
अमेठी में निहालगढ़ की ऐतिहासिक रामलीला में इस वर्ष कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। रावण, हनुमान, मंथरा और सीता जैसे प्रमुख पात्रों की जिम्मेदारी इस बार नए कलाकारों को दी गई है। दशकों से चली आ रही परंपरा अब नई पीढ़ी के कंधों पर सौंपी गई है। 26 सितंबर को राम बारात का आयोजन होगा। 27 सितंबर से रामलीला मंचन प्रारंभ किया जाएगा।
41 वर्षों से मंचन का निर्देशन करने वाले बर्तन व्यवसायी कृष्ण मुरारी कौशल ने बताया कि प्रभु श्रीराम के बाल रूप में 15 वर्षीय छात्र वीर कौशल मंच पर उतरेंगे। फुलवारी प्रसंग से लेकर रावण वध तक राम की भूमिका सर्राफ व्यवसायी अमित कौशल निभाएंगे। महाराज राम और मामा मारीच के किरदार स्वयं कृष्ण मुरारी कौशल करेंगे, जबकि नारद, दशरथ और धोबी की भूमिकाएं धीरज कौशल निभाएंगे। लक्ष्मण का अभिनय तीन कलाकारों में विभाजित है।
बाल रूप में विराट कश्यप, युवावस्था में अंकित कौशल और अंतिम चरण में संजीत सोनी नजर आएंगे। माता सीता की भूमिका लंबे समय से कर रहे बेलखरिया निवासी शुभम शाहू इस बार नौकरी की व्यस्तता के कारण अनुपस्थित रहेंगे। उनकी जगह संजीत सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रावण का किरदार बीते दो दशक से निभा रहे परिक्रमा यादव ने पिछले वर्ष अभिनय छोड़ दिया था। इस बार सोनू मौर्या रावण का रूप धारण करेंगे, जबकि सीता हरण प्रसंग में कृष्ण मुरारी कौशल भी रावण की भूमिका में दिखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।