{"_id":"68cfa9f0d11a9207810631d9","slug":"video-sirmour-grand-inauguration-of-dav-national-sports-cluster-8-in-nahan-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-8 का भव्य शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-8 का भव्य शुभारंभ
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-8 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ रविवार को ऐतिहासिक चंबा ग्राउंड नाहन में उत्साह और जोश के साथ हुआ। इस अवसर पर एआरओ एचपी जोन-ई स्नेह रेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, विशिष्ट अतिथियों में डॉ. हरनीत कौर (प्रधानाचार्य, डीएवी परवाणु), शालिनी कांत ठाकुर डीएवी पांवटा साहिब) और एआरओ एचपी जोन-जी मासूमा सिंघा शामिल थीं। प्रतियोगिता की मेजबानी डीएवी नाहन द्वारा की गई। प्रधानाचार्य जसविंदर वर्मा ने मंच पर सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें सोलन व सिरमौर के दस स्कूल भाग ले रहे हैं। इनके बीच जैवलिन थ्रो, शॉट पुट थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद और 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर दौड़ शामिल है।प ्रतियोगिता में सोलन, पांवटा साहिब, राजगढ़, परवाणु, सराहाँ और नाहन सहित लगभग 7 विद्यालयों से लगभग 100 खिलाड़ी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।