{"_id":"68cfaa51023157454501e87a","slug":"video-satapara-ma-lga-na-pata-vasarajana-amavasaya-para-tarapanae-kara-patara-ka-tha-vathaii-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में लोगों ने पितृ विसर्जन अमावस्या पर तर्पण कर पितरों को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में लोगों ने पितृ विसर्जन अमावस्या पर तर्पण कर पितरों को दी विदाई
सीतापुर में पितृ विसर्जन अमावस्या पर रविवार को नैमिषारण्य में जनसैलाब उमड़ा। यहां आधी रात 12 बजे के बाद से स्नान, दान का क्रम शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में उठकर चक्रतीर्थ और राजघाट गोमती पर स्नान किया। इसके बाद नाभि गया के नाम से विश्वविख्यात तीर्थ में पितरों के निमित्त पिंडदान एवं तर्पण किया। श्रद्धा और प्रेम से अपने पितरों को विदा किया। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहितों के घाटों पर भारी भीड़ लगी रही। लोगों ने अपने-अपने पितरों के निमित्त दान पूजन किया।
दर्शन पूजन का क्रम शुरू हुआ तो लोगों ने सबसे पहले चक्रतीर्थ स्थित भूतेश्वर नाथ समेत अन्य देवस्थानों का दर्शन किया। इसके बाद ललिता देवी मंदिर में दर्शन करने वालों की लंबी लाइन लगी रही। इसके अलावा व्यास गद्दी, सूत गद्दी, हनुमानगढ़ी, कालीपीठ,बालाजी मंदिर, देवपुरी, श्रीशक्ति धाम, सत्यनारायण मंदिर समेत अनेक स्थानों पर भी भारी भीड़ रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।