{"_id":"6a180cacea28e7539705c14c","slug":"fir-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4331598-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: कोटमी लूट और हत्या मामले में नया सीसीटीवी आया सामने, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: कोटमी लूट और हत्या मामले में नया सीसीटीवी आया सामने, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 03:55 PM IST
Link Copied
गौरेला पेंड्रा मरवाही में बहुचर्चित कोटमी साप्ताहिक बाजार लूट और हत्या मामले में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सनसनी और बढ़ गई है। फुटेज में ज्वेलर्स संचालक प्रदीप सोनी अपने घर से झोले में सामान लेकर बाजार के लिए निकलते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो घटना के दिन का है जब वे कोटमी जाने को निकले थे जिसे पुलिस जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीं घटना स्थल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोली लगने के बाद की स्थिति दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारी और आम लोग लगातार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि कोटमी साप्ताहिक बाजार में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ज्वेलर्स व्यापारी प्रदीप सोनी पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद से पूरे जिले में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इधर पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि घटना के दो दिन बाद भी पुलिस को अब तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। मामले को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।।।वही पेंड्रा पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 0163/26 तहत गम्भीर धाराओं में हत्या, लूट और अवैध हथियार के इस्तेमाल से बेहद गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वही पुलिस की 10 से अधिक टीमें अलग अलग बिंदुओं में घटना के बाद से काम कर रही और सभी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।