{"_id":"6a152dc19b5a1ac841096fdd","slug":"hathi-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4323808-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मरवाही वन मंडल में हाथियों का दल चर्चा में, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: मरवाही वन मंडल में हाथियों का दल चर्चा में, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 11:10 AM IST
Link Copied
गौरेला पेंड्रा मरवाही मरवाही वन मंडल क्षेत्र में इन दिनों हाथियों की मौजूदगी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले से करीब एक सप्ताह पहले मरवाही वन मंडल क्षेत्र में पहुंचे 4 हाथियों के दल का एक वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हाथियों का समूह घुसरिया गांव के समीप जंगल में स्थित एक तालाब में पानी पीते और नहाते दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार हाथियों का यह दल जंगल से निकलकर तालाब तक पहुंचा, जहां काफी देर तक पानी पीने और नहाने के बाद आसपास के खेतों की ओर बढ़ गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों ने खेतों में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचाया और फिर वापस जंगल की ओर लौट गए। हाथियों की लगातार गतिविधियों से गांव के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हाथियों की चर्चा और बढ़ गई है। ग्रामीण भी दूर से हाथियों को देखने पहुंच रहे हैं, हालांकि वन विभाग ने लोगों को हाथियों के करीब नहीं जाने की सख्त हिदायत दी है। वन अमला लगातार हाथियों की निगरानी में जुटा हुआ है और गांव-गांव में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।