{"_id":"6a16a4747307f3b81006d3df","slug":"visit-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4327858-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM: पूर्व विधायक शैलेश पांडेय पहुंचे पेंड्रा, बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: पूर्व विधायक शैलेश पांडेय पहुंचे पेंड्रा, बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर साधा निशाना
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 02:35 PM IST
Link Copied
गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी साप्ताहिक बाजार में ज्वेलर्स संचालक की लूट के बाद गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद अब यह मामला राजनीतिक रूप भी लेने लगा है। बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय पेंड्रा पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया।।
पूर्व विधायक ने प्रदेश सरकार और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने घटना को दर्दनाक और विभत्स बताते हुए कहा कि खुले बाजार में व्यापारी की हत्या होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा देने की मांग सरकार से की।
इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग भी पेंड्रा पहुंचे। आईजी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पेंड्रा थाना में हत्या और लूट का अपराध दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
आईजी ने कहा कि बाइक सवार तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों के पुलिस थानों से भी समन्वय स्थापित कर रही है। साथ ही मुखबिर तंत्र और तकनीकी टीम को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।वही पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगो ने पेंड्रा बंद बुलाया जिसका व्यापक असर भी पेंड्रा में देखने को मिला लोगो ने खुद ही अपने प्रतिष्ठान बंद रखा।। वही पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।चौक चौराहे में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।