{"_id":"69ef36ca8189f42ecc01467a","slug":"tower-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4215512-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पत्नी से नाराज पति का 'हाई वोल्टेज' ड्रामा, हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक; तीन घंटे बाद पुलिस ने उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पत्नी से नाराज पति का 'हाई वोल्टेज' ड्रामा, हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक; तीन घंटे बाद पुलिस ने उतारा
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 04:30 PM IST
Link Copied
जीपीएम जिले की सीमा पर सोमवार को अचानक हड़कंप मच गया। एक युवक लगभग 100 फुट ऊंचे चालू हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। यह घटना जीपीएम जिले के कोडगार चौकी क्षेत्र में हुई।
युवक केवल सिंह आयाम कोरबा जिले के ग्राम पंचायत सेमरा का निवासी है। वह सुबह करीब 10 बजे टावर पर चढ़ा और घंटों तक नीचे नहीं उतरा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी वहां जुट गई।
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाते हुए बिजली विभाग से समन्वय किया। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। दोपहर करीब एक बजे वह नीचे उतरने को राजी हुआ। उसे तुरंत कोडगार शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है।
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया सच
प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने अपनी परेशानी बताई। उसकी पत्नी समिला बाई 21 अप्रैल 2026 को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। बाद में वह रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल हो गई। पत्नी को वापस लाने के प्रयास में उसे टालमटोल जवाब मिले। इससे वह मानसिक रूप से परेशान और नाराज हो गया था। इसी आवेश में आकर उसने यह कदम उठाया।
एक बड़ी अनहोनी टल: पुलिस
पुलिस के अनुसार, समय रहते कार्रवाई और समझाइश से एक बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस युवक को काउंसलिंग देने की भी तैयारी कर रही है। इसका उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटना को रोकना है। तहसीलदार अविनाश कुजुर और चौकी प्रभारी अनुज डहरिया भी मौके पर मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।