{"_id":"69d4a0befac9adb2f806e970","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4135625-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM News: ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर लेकर फर्जी दस्तावेजों से बेचने वाला गिरफ्तार, किसानों से ठगी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर लेकर फर्जी दस्तावेजों से बेचने वाला गिरफ्तार, किसानों से ठगी का खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 11:57 AM IST
Link Copied
अकलतरा थाना पुलिस ने किसानों के साथ ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जोकि किसानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर लेकर उन्हें फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बेच देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के 4 ट्रैक्टर इंजन और 1 ट्रॉली बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुराग दास महंत (34 वर्ष) निवासी खैरा चौकी नैला के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से किसानों को अपना निशाना बना रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले किसानों से ट्रैक्टर किराए पर लेने का भरोसा दिलाता था। इसके बाद वह ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर फर्जी शपथ पत्र तैयार कर अन्य लोगों को बेच देता था। वारदात के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो जाता था।
मामले का खुलासा तब हुआ जब विनोद कुमार खुसरो, निवासी परसाही नाला ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने काम के बहाने उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली लिया था, लेकिन वापस नहीं किया। बार-बार संपर्क करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और फरार हो गया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने स्वीकार किया कि वह अलग-अलग नामों से किसानों को झांसा देकर ट्रैक्टर किराए पर लेता था और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उन्हें बेच देता था। आरोपी ने अकलतरा, पामगढ़ और नैला क्षेत्र में इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।