{"_id":"69d4ab15d5bebc9dbe04dfb5","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4135682-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"लड़की ने उठाया खौफनाक कदम: कमरे में देखा तो बिस्तर पर नहीं थी बेटी, दरवाजा खोलते ही उड़े गए पिता के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की ने उठाया खौफनाक कदम: कमरे में देखा तो बिस्तर पर नहीं थी बेटी, दरवाजा खोलते ही उड़े गए पिता के होश
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 01:02 PM IST
Link Copied
जिले के ग्राम धाराशिव में एक 23 वर्षीय युवती ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना छह और सात अप्रैल की दरमियानी रात की है। युवती की पहचान समलेश्वरी पटेल के रूप में हुई है, और आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है।
पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। युवती के पिता बेदराम पटेल ने बताया कि मंगलवार सुबह वह सब्जी बेचने के लिए वाहन में सब्जी रख रहे थे। उन्होंने अपनी बेटी समलेश्वरी को जगाने के लिए कमरे में आवाज लगाई, ताकि वह डाला उठाकर साइकिल में रख दे।
बेटी ने दरवाजा नहीं खोला और कोई जवाब नहीं दिया। तब पिता ने दरवाजे की छोटी छेद से टॉर्च जलाकर देखा तो वह बिस्तर पर नहीं थी। उन्होंने अपनी पत्नी से पूछा और बताया कि दरवाजा अंदर से बंद है। किसी तरह दरवाजा खोलने पर उन्होंने देखा कि उनकी बेटी घर के मियार से चुनरी के फंदे में लटकी हुई थी। घर में शोक की लहर दौड़ गई और पड़ोसियों को भी घटना की जानकारी मिली।
पिता ने रोते हुए बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी ने यह कदम क्यों उठाया। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात को समलेश्वरी ने उनसे पैसे ज्यादा खर्च न करने और 15 तारीख को उनकी पेशी होने की बात कही थी। उनके बीच किसी प्रकार का झगड़ा भी नहीं हुआ था। पामगढ़ पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और मार्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार, समलेश्वरी पटेल ने किस कारण से यह आत्मघाती कदम उठाया, यह अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।